सड़कों में नहीं दिखने चाहिए निराश्रित गोवंश
चम्पावत, मई 23 -- सतीश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड गो सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गोवंश के सड़क में विचरण करने पर चिंता जताई। बैठक में उन्होंने प्रस्तावित गोसदनों की प्रगति, भूमि चयन और क्षमता विस्तार की समीक्षा की। चम्पावत विकास भवन में शनिवार को बैठक में गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गोवंश के प्रति अत्याचार की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों, पंजीकृत अभियोगों और न्यायालयों में विचाराधीन वादों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में संचालित गोसदनों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। विशेष रूप से बछड़ों की सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा। सभी गोशालाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.