मेरठ, मार्च 25 -- जिले में सुगम यातायात सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में 'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सड़कों में गड्ढों को नगर निगम, पीडब्लूडी, मेडा और एनएचएआई को फटकार लगाई। डीएम ने सड़कों में गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चिन्हित किए गए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) पर आवश्यक तकनीकी सुधार कराने को कहा। डीएम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जंक्शन सुधार और टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने पर जोर दिया ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रहे। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 म...