संभल, अप्रैल 23 -- जनपद की सड़कों पर इन दिनों 'जुगाड़' का खतरनाक चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग नियमों की अनदेखी कर बाइकों को मालवाहक वाहन में तब्दील कर रहे हैं और उन पर भारी व खतरनाक सामान लादकर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे न केवल वाहन चालक बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। बाइकों पर लकड़ी, लोहे के सरिए, गैस सिलेंडर व अन्य भारी सामान लादकर परिवहन किया जा रहा है। कई मामलों में सामान इतना अधिक होता है कि वाहन का संतुलन तक बिगड़ जाता है, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है।मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार दोपहिया वाहनों पर सीमित भार और दो सवारियों की ही अनुमति है, लेकिन जनपद में खुलेआम इन नियमों की अनदेखी हो रही है। कई वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के भी नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे 'जुगाड़' वाहन कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.