बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शहरवासियों से अमन व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम से मोहब्बत का जो तरीका अपनाया जा रहा है, वह उनकी तालीमात के खिलाफ हैं। मौलाना ने कहा है कि पैगम्बर ने कभी भी अपने मुखालिफीन से विवाद नहीं किया, बल्कि विवाद की स्थिति में हमेशा समझौते का रास्ता अख्तियार किया। मौलाना ने कहा कि उनसे सच्ची मोहब्बत का तरीका यही है कि उनके बताए रास्ते पर चला जाए। पैगम्बर-ए-इस्लाम ने पूरी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया है। उन्होंने चेताया कि पैगम्बर के नाम पर सड़कों पर शोर मचाना, हुड़दंग करना, लोगों से टकराना और विवाद खड़ा करना उनकी तालीमात के खिलाफ है। मौलाना ने कहा कि शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.