सड़कों पर सूख रही मक्का से बढ़ने लगे हैं सड़क हादसे
मैनपुरी, जून 18 -- जनपद के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों मक्का किसानों ने कब्जा कर लिया है। खेतों से काटकर सुखाने के लिए मक्का सड़कों पर डाल दी गई है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को बरनाहल-मैनपुरी मार्ग पर ओवरटेक करते समय बाइक मक्का पर फिसल गई और उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। एक का सिर फट गया। इस तरह की घटनाएं अब आम होने लगी हैं। पिछले वर्ष भी मक्का सुखाने वालों पर कार्रवाई हुई थी मगर इस वर्ष प्रशासन इस समस्या से बेखबर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मक्का सुखाने के लिए कोई और इंतजाम किया जाए ताकि सड़क हादसे रुके और आवागमन में लोगों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- सड़कों पर सूख रही मक्का से बढ़ने लगे हैं सड़क हादसेमक्का किसानों के अवरोध मैनपुरी जनपद में हाईवे हो या कस्बा को जोड़ने वाले लिंक मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.