कुशीनगर, जनवरी 6 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अधिकांश मार्गों पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला सरपट दौड़ रहे हैं। चालक ओवरलोड गाड़ियों को लेकर भी बेखौफ तेज गति में लेकर चल रहे हैं, जिनकी चपेट में आने से दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन दिनों गन्ना का पेराई सत्र चल रहा है। चीनी मिलों की तरफ से मोडीफाइड ट्राला रखे गए हैं, जो गन्ना तौल केंद्रों से चीनी मिलों तक संचालित किए जा रहे हैं। इन पर ओवरलोड गन्ना की ढुलाई हो रही है। रात में संचालित हो रहे ये गन्ना लदे ट्राला खतरे का सबब बने हुए हैं। क्योंकि अधिकतर ताला में पीछे अभी भी कोई लाइट नहीं जल रही और ओवरलोड होने के बावजूद तेज गति से संचालित किए जा रहे हैं। रात में कोहरे की स्थिति में इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है। देवतहा बाली में स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.