मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पहलेजा से पैदल बाबा गरीबनाथ मंदिर आ रहे कांवरियों का इस बार का सफर मुश्किल भरा है। शनिवार को पूरे दिन तेज धूप के कारण कांवरियों ने वैशाली जिले में समय गुजारा। दोपहर बाद जब मौसम कुछ ठीक होने पर आगे बढ़े तो सड़क पर बिखरे शीशे के टुकड़े और कंकड़-पत्थर ने उनकी परेशानी बढ़ा दी।वैशाली के बिठौली गांव के दस लोगों के जत्थे में शामिल राघो महतो ने बताया कि कांवरिया पथ पर जगह-जगह टूटी सड़क और कंकड़ से चलने में काफी कठिनाई हो रही है। गाड़ियों का टूटा शीशा भी सड़क पर बिखरा हुआ है, जो पांव में चुभ रहा है। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप में बोल बम का नारा कांवरियों का बन रहा सहारा जत्थे में शामिल माला देवी, वीणा देवी ने बताया कि जिला प्रशासन को कम से कम सड़कों से कंकड़ और शीशे के टुकड़े को हटवा देनी चाहिए।...