सड़कों पर लगे मलबे का ढेर, स्कूली बच्चे हो रहे चोटिल
शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 30 (जलालनगर बाहर चुंगी) में जल निगम द्वारा चलाई जा रही पेयजल पाइपलाइन परियोजना स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। ठेकेदार फर्म की घोर लापरवाही और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद रीता राठौर ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर कड़े कदम उठाने की मांग की है। पार्षद रीता राठौर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वार्ड संख्या 30 एक बड़ा विस्तारित क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत आंशिक गदियाना, जागृति नगर कॉलोनी, अम्बेडकर नगर कॉलोनी, शान्तिपुरम् कॉलोनी, प्रपोशर कॉलोनी और सैनिक कॉलोनी जैसी कई बड़ी और घनी आबादी वाली कॉलोनियां आती हैं। इन सभी क्षेत्रों में वर्तमान में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की कछुआ गति और लापरवाही ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.