नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में एक कदम उठाया है। प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर लगे डिजिटल डिस्प्ले वाले वेरिएबल मैसेज साइन (वीएमएस) बोर्डों को ट्रैफिक से जुड़ी रियल टाइम जानकारी देने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। 92 वीएमएस बोर्डों में से 42 बोर्डों इसके लिए अपग्रेड कर दिया गया है। बाकी को अपग्रेड करने का काम जारी है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से देशभर में हाईवे पर नहीं होगा अंधेराप्रमुख जानकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्य ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आधुनिक तकनीक और डिजिटल रूप से सक्षम यातायात प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित करने का काम कर रही है। इन बोर्डों पर यातायात जाम, रूट डायवर्जन, दुर्घटना अलर्ट, मौसम संबंधी सलाह...