कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। खरीफ सीजन में मक्का की फसल को सड़क पर सुखाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त जागरूकता अभियान शुरू किया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी ने किसानों से अपील की है कि वे मक्का को सड़क पर न फैलाएं, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क पर फैली मक्का के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसल सकते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिकारियों ने मलिकपुर-सिंहपुर और जसौली मार्ग पर सड़क पर सुखाई जा रही मक्का को हटवाया तथा किसानों को सुरक्षित स्थानों पर फसल सुखाने के लिए जागरूक किया। एआरटीओ ने कहा कि किसान खुले मैदान, खलिहान या अन्य सुरक्षित स्थानों का उपयोग करें। सड़क सुरक्षा सभी की सामूह...