मैनपुरी, फरवरी 27 -- बरनाहल। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरथुआ में नाला चौक होने से रास्ते में गंदगी पसरी है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले ग्रामीण व छात्र-छात्राओं को अत्यधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। ग्राम बिरथुआ के लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा नाला बनवाया गया था। कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर नाला चौक करने से उसमें पानी जाना बंद हो गया है। वहीं सफाईकर्मी भी नियमित सफाई नहीं करने आ रहा है। अब हालात यह हैं कि घरों से निकलने वाला पानी सड़क के ऊपर बह रहा हैं, जिससे संक्रामक बीमारियां पनप रहीं हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस भी प्रतिदिन गंदी हो जाती है। ग्राम प्रधान से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी भरे हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.