देहरादून, फरवरी 26 -- बुलेट से 'पटाखे' फोड़ने वाले हुड़दंगियों पर गुरुवार को क्लेमनटाउन थाना पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने इस दौरान 18 बुलेट बाइक सीज की। रिलीज करने से पहले इन बाइकों के रेट्रो (बदले हुए) साइलेंसर हटवाए जाएंगे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। अक्सर देखा जाता है कि कुछ युवा अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों में कंपनी के साइलेंसर को हटाकर रेट्रो या मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इसके बाद बीच सड़क पर जानबूझकर तेज आवाज और पटाखे फोड़ते हुए निकलते हैं। इन कान फोड़ू आवाजों से न सिर्फ आम राहगीरों, मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक होने वाले शोर से हादसों का भी डर बना रहता है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि इस क्रम में विशेष बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.