सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा पानी, 50 हजार लोग परेशान
सहारनपुर, मई 3 -- वार्ड 54 और वार्ड 38 में सीवर की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले चुकी है। पिछले तीन दिनों से सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे करीब 50 हजार लोग परेशान हैं। क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे न केवल लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय पार्षद के अनुसार यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले 30 वर्षों से लगातार बनी हुई है। वार्ड 54 व वार्ड 38 की नूर बस्ती, माधव नगर, न्यू माधव नगर, विष्णुपुरी, विष्णुधाम, लक्ष्मीधाम, साधु विहार, दिनेश विहार, नूर बस्ती में सीवर लाइन चोक होने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। यह भी पढ़ें- नाला चोक होने से नेकपुर के मुख्य रोड पर जलभराव इलाके में जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.