सड़कों पर बने गढ्ढों की शीघ्र मरम्मत कराएं: डीएम
सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- शिवहर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क पर बने गड्ढे का मरम्मत कर सुधारात्मक कार्य करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने पथ निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी सड़कों में उत्पन्न गढ्ढों का मरम्मती तत्काल सुनिश्चित किया जाए। वहां चेतावनी बोर्ड और रंबल स्ट्रीप्स लगाए जाएं। बैठक में शिवहर शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस और नगर परिषद को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- स्कूल वाहनों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में सभी स्कूलों से मांगे शपथ पत्र डीएम ने स्पष्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.