रुडकी, मार्च 24 -- शहर के विभिन्न इलाकों में टेलीकॉम कंपनियों के खुले और टूटे तार लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। वैशाली मंडपम के समीप, गोशाला क्षेत्र, शिवपुरम, कृष्णा नगर समेत कई जगह तार सड़कों पर फैले पड़े हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और राहगीरों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन तारों को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वैशाली मंडपम के पास रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे और बीच रास्ते में पड़े तारों से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय यह तार दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक सवार इनके संपर्क में आकर चोटिल हो रहे हैं। गोशाला के समीप रहने वाले संदीप शर्मा का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सं...