चंदौली, मार्च 12 -- पड़ाव (चंदौली)। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत शिवाला चौकी क्षेत्र के कुण्डाखुर्द गांव की सड़कों पर मिट्टी और बालू लादकर ट्रैक्टर चालक फर्राटा भर रहे हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा किनारे से अवैध मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर आवागमन कर रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे का भय सता रहा है। वहीं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस पर पुलिस प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी के किनारे और जलीलपुर चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर गंगा तट के किनारे अवैध मिट्टी खनन का हब बनता जा रहा है। शाम होते ही अवैध मिट्टी खनन करने वाले सक्रिय हो जाते हैं और जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर लेकर गंगा नदी के किनारे पहुंच जाते हैं। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.