सड़कों पर पॉलीथिन का उड़ता कचरा बना मुसीबत
संभल, मई 19 -- जनपद में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि बाजारों, गलियों और मुख्य सड़कों पर हर दिन पॉलिथीन व अन्य कचरा उड़ता नजर आता है। नगर पालिका और जिम्मेदार विभागों की ओर से अभियान चलाने के दावे जरूर किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। सब्जी विक्रेताओं से लेकर पकौड़ी और चाट की दुकानों तक खुलेआम पॉलिथीन का उपयोग हो रहा है। दुकानदार ग्राहकों को बिना रोकटोक पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लागू होने की बात कही जाती है। लोगों का कहना है कि जागरूकता अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। न तो नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और न ही नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इसके चलते शहर में गंदगी बढ़ने के साथ नालियां भी चोक हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.