गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को कमला नेहरू पार्क में एक विशाल संयुक्त मई दिवस जनसभा हुई। इसके पहले नगर निगम के सफाई कर्मियों ने पुराने सिविल अस्पताल से पैदल मार्च निकाला। जो जन सभा स्थल पहुंची। जहां पर श्रमिक नेताओं की ओर से मांग की गई कि आठ घंटे काम लागू करे, ठेका प्रथा बंद करे, न्यूनतम वेतन लागू करो, चार लेबर कोड रद्द हो, झूठे मुकदमे वापस लिया जाए। कमला नेहरू पार्क हुई जनसभा में एटक, इंटक, सीटू, एआईयूटीयूसी, हिंद मजदूर सभा, स्वतंत्र यूनियनें, आशा वर्कर यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, मिड-डे मील वर्कर, औद्योगिक मजदूर संगठन, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन, कर्मचारी संघ, भवन निर्माण कारीगर मजदूर संगठन, युवा संगठन, सफाई कर्मचारी संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा ...