बदायूं, मार्च 3 -- कुंवरगांव। होली के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों से लेकर देहात के गांवों तक पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने स्पष्ट कहा कि रंग में भंग डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर उपद्रव करने, जबरन रंग डालने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...