बलरामपुर, अप्रैल 23 -- दिनों दिन बढ़ती भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह दस बजे के बाद ही लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। 41 डिग्री के तापमान और तेज धूप के कारण बाजारों में भीड़ कम रही, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग पूरी सावधानी के साथ नजर आए। लोग सिर पर गमछा, टोपी या छाता लगाए हुए दिखे, वहीं कई लोग चेहरे को कपड़े से ढककर गर्म हवाओं से बचने का प्रयास करते रहे। दोपहिया वाहन चालकों ने भी हेलमेट के साथ अतिरिक्त कपड़ों का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल गर्मी का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर देखा गया, जो मजबूरी में तपती धूप में काम करने को विवश हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.