अमरोहा, फरवरी 25 -- अमरोहा। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर सघन चेकिंग की गई। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 117 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, यातायात पुलिस टीम द्वारा जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.