मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- खतौली। भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। हवन-पूजन के बाद निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शुभारंभ थानेश्वर महादेव से जुड़े संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूज। श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर भगवान परशुराम के आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इसके बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में थानेश्वर महादेवालय से शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों, डीजे और आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा में भगवान परशुराम, शिव-पार्वती, शिव तांडव, श्रीराम-सीता और हनुमान जी के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा बुढ़ाना मार्ग, जीटी रोड, इंद्रा मूर्ति और जानसठ तिराहे से होते हुए परशुराम भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.