शामली, मार्च 12 -- आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ ने शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाए। बुधवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज अदा न की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। यदि कहीं ऐसा पाया गया तो पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सीओ ने मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.