अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगी है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर उड़ रही धूल ने वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है, जिससे खासकर हृदय और सांस के मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है। हालात यह हैं कि जिन सड़कों पर रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं धूल के गुबार से हवा लगातार खराब होती जा रही है। रामघाट रोड पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण दिन-रात धूल उड़ रही है, लेकिन धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा। सड़क से गुजरने वाले वाहन इस धूल को और ज्यादा हवा में उड़ा रहे हैं। ऐसे में आसपास का वातावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि इसी मार्ग पर दीनदयाल अस्पताल सहित कई निजी अस्पताल भी संचालित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.