वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। शहर का विकास और विस्तार हो रहा लेकिन बढ़ते वाहनों की तुलना में सड़कें नहीं बढ़ीं। सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल जिले के पंजीकृत निजी एवं सवारी वाहनों की संख्या ही 14 लाख के पार पहुंच गई है। हर रोज बाहरी वाहनों का दबाव अलग है। पिछले 10 साल में वाहनों का दबाव करीब ढाई गुना तक बढ़ चुका है।

वाहनों की संख्या में वृद्धि जितने वाहन पंजीकृत हैं, उसमें 70 फीसदी शहरी हैं। शहर में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की सड़कें हैं। पिछले 10 साल में नगर निगम की सड़कों का कोई खास चौड़ीकरण नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग ने काम जरूर किया लेकिन बाहरी सड़कें बढ़ीं या चौड़ी हुई हैं। इसके सापेक्ष वाहनों का घनत्व अधिक हो गया है। 10 साल में केवल दोपहिया, चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है। इन...