नई दिल्ली, अगस्त 6 -- -बारिश, पुलिस की गैर मौजूदगी और निर्माण कार्यों के चलते यातायात प्रभावित हुआ नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में गुरुवार को सुबह से शाम तक अलग-अलग हिस्सों में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे, वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी न होने की शिकायतें भी सामने आईं। बारिश से जलभराव, निर्माण कार्य और बेतरतीब तरीके से वाहन चलाने के चलते यातायात स्थिति बिगड़ रही। यह भी पढ़ें- Delhi News: लेन ड्राइविंग और उचित दूरी के नियम की उड़ रहीं धज्जियांसुबह ऑफिस पहुंचने में हुई देरी सुबह के समय लोगों को जाम के कारण ऑफिस, कॉलेज पहुंचने में देरी हुई। गाजियाबाद से सराय कालेखां की ओर जा रहे लोगों को गाजीपुर बॉर्डर से भयंकर जाम ...