भागलपुर, जून 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुई बारिश ने एक बार फिर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी। थोड़ी देर की वर्षा के बाद ही अनुमंडल कार्यालय जाने वाले मार्ग, कहलगांव-बाराहाट मुख्य सड़क सहित कई गांवों की सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पांच वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा नगला शोभा, प्रदर्शनजलभराव के प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के गोघट्टा, एकडरा, कुर्मा, धनौरा, किशनदासपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर सड़कें पानी और कीचड़ से लबालब भर गई हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की परेशानियां बढ़ गई हैं।स्थायी समाधान की ...