धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद में सांड के आतंक से सभी लोग सहमे हुए हैं। हीरापुर हटिया हो या फिर झरिया का बाजार, हर जगह इन सांड-गायों के आतंक से लोग परेशान हैं। धनबाद में सांड के हमले से अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है। धनबाद नगर निगम अब इन आवारा मवेशियों को पकड़ कर पूर्वी सिंहभूम की चाकुलिया गोशाला में रखने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार की इस पहल को मेयर संजीव सिंह ने भी अपनी सहमति दे दी है। शहर में आवारा मवेशियों की वजह से हर दूसरे-तीसरे दिन दुर्घटनाएं होती हैं। धनबाद नगर निगम इसे लेकर पिछले तीन-चार साल से प्रयासरत है लेकिन कोई ठोस इंतजाम नहीं निकल पाया है। अब नगर आयुक्त ने पूर्वी सिंहभूम में चलने वाली सबसे बड़ी गोशाला से संपर्क किया है। यहां शहर में घूमने वाले गोवंश को रखने की तैयारी है। ध्यान फाउंडेशन संस्था की ओर से चाकुलिय...