लोहरदगा, फरवरी 11 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मेन रोड स्थित मां अम्बे दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 19 फरवरी से भक्ति की अविरल धारा बहने वाली है। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु यहां नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यज्ञ का औपचारिक शुभारंभ 18 फरवरी को भव्य जल यात्रा (कलश यात्रा) के साथ होगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र जल लेकर नगर भ्रमण करेंगे, जिसके पश्चात यज्ञ मंडप में विधिवत प्रवेश किया जाएगा।19 फरवरी को अग्नि स्थापना के साथ मुख्य अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। 20 से 24 फरवरी तक प्रतिदिन मंडप...