गुड़गांव, फरवरी 9 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम में कभी भी दिल्ली, नोएडा या फरीदाबाद जैसा हादसा घटित हो सकता है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), नगर निगम और एनएचएआई ने पानी, सीवर और बरसाती नाले के निर्माण को लेकर गड्ढे तो खोद दिए हैं, लेकिन इनकी बेरीकेडिंग नहीं की गई है। इनकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। सोमवार को हिन्दुस्तान टीम ने अधिकारियों की तरफ से बरती जा रही लापरवाही की पड़ताल की। सेक्टर-10ए में महाराजा प्रजापति दक्ष द्वार के समीप बरसाती नाला खोदकर अधर में छोड़ दिया है। सड़क किनारे होने के कारण यदि इसमें कोई बच्चा या वाहन चालक गिरता है तो बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इस तरह सेक्टर-27 और 28 और सेक्टर-28 और 43 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क पर बरसाती नाला निर्माण में अनियमितताएं देखने को मिली हैं। बरसाती नाले की खुदाई...