सड़कों पर किए जा रहे री-सर्फेसिंग कार्य में लापरवाही का आरोप
रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर शहर की सड़कों पर किए जा रहे री-सर्फेसिंग कार्य पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता शुभम कटारुका ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में अधिवक्ता ने बताया कि सेवा सदन रोड, बड़ा तालाब (पश्चिम) रोड और औघड़ बाबा आश्रम रोड की री-सर्फेसिंग का कार्य अवैज्ञानिक और लापरवाहीपूर्ण तरीके से किया गया है। इसके कारण सड़कों की ऊंचाई लगभग 5-6 इंच तक बढ़ गई है, जबकि जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे आसपास के घरों और दुकानों का स्तर सड़क से नीचे हो गया है, जिससे हल्की बारिश में भी पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। जो मानसून के दौरान जलजमाव का गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कटारुका ने कहा कि यह कार्य बिना उचित तकनीकी योजना और ड्रेनेज व्यवस्था के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.