मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कचरा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ियां ही शहर की सड़कों पर गंदगी फैला रही हैं। वजह है-बिना ढंके जर्जर वाहनों से कचरे की ढुलाई। शहर की सफाई से जुड़े कार्यों में 200 से अधिक गाड़ियां लगी हैं। इनमें टिपर का बुरा हाल है। कुल 93 टीपरों में आधे से अधिक जर्जर हो चुके हैं। उसमें लगे सूखा व गीला कचरा के बॉक्स के ढक्कन तक गायब हो चुके हैं। जंग लगने से टिपर की बॉडी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हद तो यह कि कई बार टीपर की बॉडी के उपर भी कचरे को रखा जाता है। इन परिस्थितियों के बीच कचरा उठाव के बाद ढुलाई के दौरान रास्ते में सूखा या गीला कूड़ा गिरते रहता है। इसके अलावा ट्रैक्टर या हाइवा से भी खुले में कचरा को ढोने में रास्ते में गंदगी फैलती है। इतना ही नहीं बिना धुलाई के अंचल कार्यालय या अन्य जगहों पर वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.