सड़कों पर उमड़ा शिवभक्तों का महासागर, बोल बम के जयघोषों से हो रहे गुंजायमान
एटा, अगस्त 21 -- श्रावण मास के अंतिम सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों में श्रद्धा और उत्साह का महासागर देखने को मिल रहा है। दूर-दराज क्षेत्र के हजारों कांवड़िये कंधों पर भारी-भरक गंगाजल भरी गागरें लेकर शिव की भक्ति के साथ पैर में छाले, बदन पर धूप, बारिश सहते हुए सैकड़ों किमी यात्रा कर गंतव्य शिवालयों की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं। आगामी 24 अगस्त को अंतिम श्रावणी सोमवार है, इससे तीन दिन पहले शुक्रवार से ही दूर-दराज क्षेत्र के शिवभक्त कांवड़ियों का रैला शहर से होकर गुजरना प्रारंभ हो गया है। प्रमुख रूप से कासगंज रोड, आगरा रोड और शिकोहाबाद रोड पर आगरा सिटी, शमशाबाद, पिनाहट, फतेहपुर सीकरी, बाह, भदावर, बटेश्वर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, इटावा, भिड़, मुरैना यहां तक ग्वलियर क्षेत्र के हजारों कांवड़ यात्री कंधों पर गंगाजल से भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.