सड़कों पर उतरे झारखंड आंदोलनकारी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
रांची, अगस्त 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, अधिकार और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी महासभा ने राजधानी रांची में प्रदर्शन किया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने उन्हें बापू वाटिका के पास रोक दिया, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने वहीं बैठकर सभा शुरू कर दी। सभा को संबोधित करते हुए राजू महतो ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। अब आंदोलनकारियों को महज आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस सम्मान और अधिकार चाहिए। उन्होंने सरकार से सभी मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेकर उन्हें लागू करने की मांग की। प्रधान महासचिव कयूम खान और वरीय उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.