बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, संवाददाता। एक महीने से शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे किसान का सब्र रविवार को टूट गया। बड़ी संख्या में किसानों ने हाथ में जलती मशालें लेकर प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मांगे जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। गांधी उद्याग से आरंभ हुआ ये जुलूस कमिश्नर कार्यालय स्थित शहीद चौक पर संपन्न हुआ। किसान नेता विपिन पटेल ने कहा कि एक महीने से हम गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की संवेदनहीन चुप्पी और उदासीनता हमें मजबूर कर रही है कि हम अपनी आवाज और तेज करें। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि यह मशाल जुलूस न्याय की उस ज्वाला का संदेश है जो अन्याय को भस्म कर देगी। डॉ. हरीश गंगवार, जगदीश सरन, राज शर्मा समेत अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। मशाल जुलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.