नई दिल्ली, मई 30 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी आगामी 2 जून को चुनाव के बाद हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। टीएमसी ने यह जानकारी दी है। इस विरोध प्रदर्शन के लिए फिलहाल कोलकाता पुलिस की अनुमति मिलना अभी बाकी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद अक्सर राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आती रही हैं, जिसे लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। अब टीएमसी प्रमुख खुद इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...