गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने एक से 28 मई तक सड़कों और मुख्य चौराहों पर गलत तरीके से खड़े 1,736 वाहनों को जीएमडीए की क्रेन की मदद से टो करके उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना और जाम की स्थिति को रोकना है। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा。 यह भी पढ़ें- जिले की सड़कों की ऑडिट करवाने की तैयारी समयसीमा पार कर चुके 100 वाहन जब्त गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित क...