सड़कों को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू
चम्पावत, मई 22 -- योगेश जोशी चम्पावत, संवाददाता। मानसून सीजन में सड़कों में यातायात सुचारू बनाने की कवायद शुरू की गई है। सभी सड़क निर्माण एजेंसिया सड़क किनारे झाड़ी कटान और नाली सफाई का कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि एनएच के बेलखेत से मुडियानी सेक्शन में ड्रेन क्लियरेंस व झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है। लोनिवि लोहाघाट के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि सभी मोटर मार्गों पर नाली सफाई एवं झाड़ी कटान का कार्य लगातार जारी है। लोनिवि चम्पावत के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि चम्पावत-मंच-तमाली मोटर मार्ग पर सफाई एवं झाड़ियों का कटान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में सड़कों को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.