सड़कों को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज
चम्पावत, मई 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मानसून में सड़क सुरक्षा को लेकर लोनिवि ने कवायद तेज की है। सुधारीकरण, झाड़ी कटान और नालियों की सफाई का कार्य चल रहा है। इधर एनएच ने सूखीढांग से सिन्याड़ी के बीच सफाई अभियान चलाया। टनकपुर क्षेत्र में किरोड़ा पुल से टनकपुर मार्ग तथा खटोली मल्ली से वैला मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों का कटान कराया जा रहा है। चल्थी से बस्तिया मार्ग पर झाड़ी कटान एवं नाली सफाई का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। गौड़ी-किमतोली और भगीना भंडारी-तोली सड़क की बंद नालियों को खोला गया। लोनिवि के ईई मोहन सिंह पलड़िया ने बताया कि सभी कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- भाखड़ा-कठघरिया और गौलापार-चोरगलिया मार्ग होंगे फोरलेन मानसून से पूर्व सड़क मार्ग पूर्ण रूप से सुरक्षित बना लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.