नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण का विशेष संयुक्त सफाई अभियान जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में सेक्टर-10 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट से आयरिश सोसाइटी तक और हनुमान मंदिर चौक के आसपास की सड़कों की सफाई की गई। अधिकारी के मुताबिक इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य, परियोजना और उद्यान विभाग के साथ क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि सफाई अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में 37 सड़कों की सफाई की जाएगी। सड़कों के किनारे धूल उड़ती पाए जाने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए ...