सड़कों के निर्माण में तारकोल बना बाधा, काम शुरू होने की उम्मीद
गोंडा, मई 11 -- गोण्डा/मेहनौन, हिटी। मध्य पूर्व एशिया में जंग का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा है। जिले में बाबागंज-इटियाथोक और गोंडा-उतरौला मार्ग समेत अन्य सड़कों पर निर्माण और मरम्मत के काम बीते दो माह से बंद पड़ा हैं। इसके पीछे प्रमुख वजह तारकोल (बिटुमिन ) की बेतहाशा बढ़ी कीमतें है। सड़क बनाने में प्रयुक्त तारकोल की कीमतें 46 रुपये प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने तारकोल के मूल्य का समायोजन संबंधी आदेश जारी है। इससे सड़कों के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। तारकोल की कीमतों की वजह से जिले में 250 से अधिक सड़कों और मंडल में तकरीबन पांच सौ सड़कों का निर्माण ठप पड़ा रहा है। यह भी पढ़ें- डामर महंगा, सड़क निर्माण ठप.... अब सरकार के फैसले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.