हापुड़, मार्च 11 -- सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने हापुड़ विधानसभा में सड़कों के नवनिर्माण और चौड़ीकरण की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हापुड़ विधानसभा के मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से बर्फ खाने होते हुए दस्तोई तक सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 59.35 लाख रुपए), ग्राम हरसिंहपुर से धर्मपुर बिस्वा सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 159.75 लाख रुपए), बाबूगढ़ बांगड़पुर मार्ग से पुलिस लाईन सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 54 लाख रुपए), घुंघराला प्रमोद के मकान से लेकर रहीस के मकान तक नवनिर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 67.65 लाख रुपए), लालपुर मार्ग पुल से छपकौली शिव मंदि...