भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सूबे की सड़कों पर दुर्घटना रोकने के लिए कई चरण में काम सड़क परिवहन, पुलिस और अन्य विभाग की तरफ से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब राज्यभर के नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर मनमाने तरीके से बनाए गए यू-टर्न और तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण गोलंबरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा (रिव्यू) शुरू कर दी गई है। दरअसल, हाल के वर्षों में बढ़ी सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इस तरह के कदम उठाए गए हैं। पिछले पांच वर्षों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में यू-टर्न और गोलंबरों के डिजाइन में आंशिक गड़बड़ी के कारण दो दर्जन से अधिक भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क निर्माण विभाग और यातायात विशेषज्ञों की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगहों पर यू-टर्न इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं कि वाहन चालकों को एक चक्कर...