बदायूं, फरवरी 26 -- बिल्सी। बिजनौर हाईवे पर बदायूं से नरैनी चौराहे तक 35 किलोमीटर चौड़ीकरण का बुधवार को जेएस पैलेस में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं विधायक हरीश शाक्य ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 89 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में सड़कों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने से बदायूं जिले की तीनों तहसीलों का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने बदायूं से दिल्ली-लखनऊ की रेल कनेक्टिविटी को शीघ्र सुदृढ़ करने पर बल दिया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि 89 करोड़ की इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिल्सी-उझानी वाया सिरासोल और कछला-बिल्सी-बिसौली से शाहाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य भी कराए जाएंगे। विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.