लातेहार, मार्च 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। होली को लेकर बरवाडीह के थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों को किनारे किसी भी सूरत में दुकान नहीं लगाने की दुकानदारों से अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान सड़कों पर अक्सर भीड़भाड़ का माहौल बना रहता है। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए दुकानदार सड़कों के किनारे दुकान लगाने से परहेज करें। वहीं थाना प्रभारी ने आदेश की अनदेखी करने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.