गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों और सेक्टरों की चौड़ी सड़कों पर मैनुअल झाड़ू लगाने की बजाय 40 नई मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनों से सफाई की जाएगी। इस नई मशीनीकृत सफाई की योजना पर निगम ने लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया है। इसका नया प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार और मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यालय और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सख्त निर्देशों के बाद नई योजना में सफाई कर्मचारियों के काम को सीमित कर दिया गया है। अब झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों (मैनुअल सफाई) को केवल शहर की उन तंग और आंतरिक गलियों की सफाई का जिम्मा सौंपा जाएगा, जहां बड़ी स्वीपिंग मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.