सड़कों की सफाई के टेंडर में बदलाव की तैयारी, दिल्ली की तर्ज पर होगा संशोधन
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर की रोड स्वीपिंग के लिए जारी किए गए करीब 440.77 करोड़ रुपये के महा-टेंडर में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। पांच साल की अवधि के लिए जारी किए गए इस टेंडर को लेकर हाल ही में हुई प्री-बिड (निविदा पूर्व) बैठक में कई बड़ी एजेंसियों ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए थे। इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करने के बाद नगर निगम प्रशासन अब दिल्ली नगर निगम के तर्ज पर टेंडर के नियमों और शर्तों में संशोधन करने जा रहा है। इसके लिए कल ही सभी जरूरी संशोधन प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय भेजे जाएंगे। नगर निगम द्वारा जारी किए गए इस योजना को दो अलग-अलग क्लस्टरों में बांटा गया है। इसके तहत क्लस्टर-1 के लिए 200.12 करोड़ रुपये और क्लस्टर-2 के लिए 240.65 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.