सड़कों की मरम्मत 10 जून तक हर हाल में पूरी करें: डीएम
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को महिला थाने से पुवायां मार्ग तथा सराय काईयां से थाना आरसी मिशन होते हुए हरदोई रोड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता महेंद्र पाल को निर्देशित किया कि दोनों मार्गों पर मरम्मत एवं प्रथम लेयर का कार्य हर हाल में 10 जून तक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि दूसरी लेयर का कार्य बरसात के बाद कराया जाए, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित न हो।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात सुगम बना रहे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.