सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से 54 मार्गों के सामान्य मरम्मत कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। इन सड़कों की मरम्मत से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। ये बातें कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहीं। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी। लंबे समय से जर्जर मार्गों की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने गंभीरता से पूरा किया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत कर विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही सभी स्वीकृत मार्गों पर मरम्मत कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.