सड़कों की मरम्मत के लिए शुरू हुआ महाभियान, भेजे विभाग को वीडियो
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछाई गई पाइप लाइनों के कारण उखड़ी और जर्जर हुई सड़कों को अब नए सिरे से संवारने का कार्य रूप से शुरू हो गया है। जल निगम ग्रामीण द्वारा आज एक अक्टूबर से प्रदेश भर के साथ-साथ जिले में भी सड़कों की मरम्मत के लिए एक वृहद रोड रेस्टोरेशन महाभियान का आगाज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत जिले की उन तमाम ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाएगा जो घर-घर तक नल से जल पहुंचाने के दौरान पाइपलाइन विस्तार के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे आम जनता और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सारथी एप पर ग्रामीण फोटो एवं वीडियो अपलोड कर समस्या लिख सकते हैं, जो सीधे विभाग के पास आएगी। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.